फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हवा में उड़ा रहे डीएम का आदेश...हाईवे पर दौड़ रहे ई-रिक्शा

विज्ञापन
तिलहर में राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-दिल्ली पर भक्सी तिराहा के पास से गुजर रहा ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर काफी समय से प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके हाईवे पर खुलेआम ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। यातायात पुलिस और परिवहन निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कभी भी हाईवे पर बड़ा हादसा संभव है।
विज्ञापन

डीएम कई बार जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन निगम और यातायात पुलिस को निर्देश दे चुके हैं कि हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन नहीं होना चाहिए। बावजूद इसके जनपद के सभी हाईवे पर ओवरलोड ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इन पर न तो स्थानीय पुलिस का कोई शिकंजा है न ही यातायात पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है।
तिलहर में भक्सी तिराहा दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र है। इस तिराहे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। प्रशासन स्तर पर इसको ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है। इसके बाद भी यहां पर ई-रिक्शा चालक सवारियों को बैठाकर उनकी जान खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरेली मोड़ और हरदोई चौराहे के बीच चल रहे ई-रिक्शा
लखनऊ-दिल्ली हाईवे बरेली मोड़ से हरदोई चौराहा के बीच चांदापुर चौराहा ब्लैक स्पाॅट चिह्नित है। यहां पर एनएचएआई की ओर से अब तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। सवारियां को भरकर ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। शहर के करीब होने के बाद भी यातायात पुलिस और परिवहन निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

हाईवे पर चलने वाले ई-रिक्शों के प्रपत्र जांचें जाएंगे, साथ ही ई-रिक्शों को सीज कर थानों में खड़ा कराया जाएगा। जल्द ही इसे लेकर जल्द ही अभियान को चलाया जाएगा। - सर्वेश सिंह, एआरटओ प्रवर्तन

तिलहर में राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-दिल्ली पर भक्सी तिराहा के पास से गुजर रहा ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें