फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निष्प्रभावी रहा डीएम का आदेश... हाईवे पर दौड़ते रहे ई-रिक्शा

विज्ञापन
तिलहर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारियों को भरकर गुजर रहा ई-​रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। हाईवे पर ई-रिक्शों पर लगा प्रतिबंध प्रभावी नजर नहीं आ रहा। डीएम के निर्देश के दूसरे दिन शुक्रवार को हाईवे पर कई ई-रिक्शा सवारी भरकर दौड़ते नजर आए। बावजूद इसके यातायात पुलिस की ओर से ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिले में परिवहन विभाग की ओर से 15 हजार ई-रिक्शा का पंजीकरण है। इनमें से शहर में यातायात पुलिस के पास करीब एक हजार ई-रिक्शा का रिकाॅर्ड है। बाकी ई-रिक्शा शहर में अवैध रूप से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल माह में यातायात पुलिस की ओर से अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया था। 119 ई-रिक्शा सीज किए गए थे और 1090 ई-रिक्शा का चालान किया गया था। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली थी। इसमें निर्देश दिए थे कि जनपद के सभी हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाए। इसके बाद भी जिले के लगभग सभी हाईवे पर ई-रिक्शा दौड़ते नजर आए। यातायात पुलिस इससे अंजान बनी रही।

तिलहर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारियों को भरकर गुजर रहा ई-रिक्शा। संवाद

तिलहर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारियों को भरकर गुजर रहा ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें