शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वीसी कक्ष में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त 20 मुख्य सेविकाओं को विभिन्न विकास खंडों में तैनात किया।
डीएम ने कहा कि एक माह की अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य करके सिस्टम में सुधार लाएं और यदि कहीं कोई आवश्यकता अथवा सुझाव हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने विशेष रूप से विकासखंड मिर्जापुर, कलान एवं जलालाबाद में तैनात मुख्य सेविकाओं से कहा कि यह क्षेत्र अपेक्षाकृत पिछड़े हैं। इनमें मेहनत और लगन से कार्य करते हुए सकारात्मक परिवर्तन लाना आवश्यक है। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, डीपीओ अरविंद कुमार रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद