फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भगवान परशुराम जन्मस्थली के सुंदरीकरण की धीमी गति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
परशुराम जन्मस्थली प्रांगण में चल रहे निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते डीएम धर - फोटो : 1
विज्ञापन
जलालाबाद। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान परशुराम जन्मस्थली के सौंदर्यीकरण को लेकर किए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सभी कामों में तेजी लाने और बहुउद्देशीय हाल सहित उसके आसपास की सड़क और नाली निर्माण का कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्माण करा रही संस्था सी एंड डीएस के अवर अभियंता रवि दुबे ने डीएम को बताया कि मंदिर के पीछे दीवार, बरामदा, बहुउद्देशीय हाल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, शौचालय, स्नानघर और स्तंभ बनाने का कार्य चल रहा है। जेई के अनुसार हाल और शौचालय का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण के आगे 7.5 मीटर ऊंचे तथा दो फुट चौड़े पत्थर का स्तंभ बनाकर उसके ऊपर धातु के फरसे लगेंगे। साथ ही दो द्वारों का निर्माण भी होगा। उन्होंने निर्माण कार्य के बीच में आ रहे एक निजी मकान की दीवार को भी प्रयोग किए जा रहे पत्थरों से व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। एसपी सौरभ दीक्षित और सीओ दीपक सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें