फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की मतगणना कार्यों की समीक्षा

Sun, 25 Oct 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना संबंधी कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी रिटर्निंग ऑफीसर, एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों को 29 अक्तूबर तक समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त कर सूचित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 30 अक्तूबर तक मतगणना संबंधी समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। मतगणना के समय जो पास जारी होने हैं, उन्हें भी समय रहते जारी कर दिया जाए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए बैरीकेटिंग दुरुस्त कराकर मतगणना, एजेंटों के बैठने आदि की व्यवस्था पूर्ण की जाए। साथ ही मतगणना स्थल का मैप बनाकर एसडीएम उसका निरीक्षण भलीभांति कर लें, जिससे मतगणना के दौरान असुविधा न हो।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवराम यादव ने बताया कि मतगणना के दौरान भारी पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। डीएम ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक बिंदु पर संज्ञान लेने और पूरी व्यवस्था की जानकारी सीडीओ पुलकित खरे को शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीेएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, डीडीओ, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कल
पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण के 29 अक्तूबर को होने वाले निर्वाचन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए अधिकारियों को 27 अक्तूबर को शाम चार बजे विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी एमएन उपाध्याय ने कहा है कि प्रशिक्षण में सभी सेक्टर मजिस्टे्रट समय से उपस्थित हों और अपने साथ समस्त सूचनाएं लेकर अवश्य लाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रा सक्सेना करेंगी। प्रशिक्षण के दौरान ही वाहन और पुलिस बल भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

मतगणना ड्यूटी से मुक्त किए गए शिक्षामित्र
पंचायत चुनाव में जिन शिक्षामित्रों की ड्यूटी मतगणना कार्मिक के रूप में लगी थी, उन्हें प्रशिक्षण मुक्त कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रा सक्सेना ने कहा है कि 26 अक्तूबर को मतगणना के प्रशिक्षण के लिए जिन शिक्षामित्रों को बुलाया गया है, वह शिक्षामित्र अब मतगणना प्रशिक्षण में शामिल न हों। क्योंकि उन्हें मतगणना ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें