फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर धमाल और फनी गेम के बीच मनाया जश्न

Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
नई साल की मस्ती करते लोग
विज्ञापन
जनपदवासियों का नए साल का पहला दिन एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने और मौज-मस्ती के बीच बीता। होटलों तथा सार्वजनिक स्थलों पर रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिनमें महिलाओं और पुरुषों ने फिल्मी गीतों पर खूब डांस किया। मनोरंजन के लिए कई फनी गेम हुए। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे ग्राहकों से फुल रहे। सुबह से लेकर रात तक मोबाइल पर शुभकामना संदेश इधर से उधर पास होते रहे। लायंस क्लब श्रेष्ठ के सदस्यों ने उसमान बाग चौकी के समीप स्थित एक होटल पर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। गीत-गजलों का दौर भी खूब चला। आयोजन में क्लब के अध्यक्ष संजय कपूर, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, सोनल शर्मा, सुनील मेहरोत्रा, जितेंद्र नाथ तिवारी, किशोर गुप्ता, छाया मेहरोत्रा, राजेंद्र शर्मा, आराधना, ममता तिवारी समेत बड़ी संख्या में सदस्य परिवार समेत मौजूद रहे। इधर, शाह क्लब में रिवर्ब न्यू ईयर पार्टी का आयोजन सिद्धांत अग्रवाल और शुभ गुप्ता की देखरेख में हुआ। नए साल के स्वागत में हुए आयोजन में युवाओं ने डीजे पर खूब धमाल मचाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने खूब मौजमस्ती की। आयोजन में अर्जुन गुप्ता, सौम्या अग्रवाल, सोनली कुदेशिया, राम गुप्ता, अमन गुप्ता, कनिका, उदय राज, वेदांश, स्मृति, सजल खंडेलवाल, अमन, तुषार गुप्ता, मुस्कान सिंह, आकाश अग्रवाल, अर्जुन आदि मौजूद रहे। समाज कल्याण फ्रंट के  प्रांतीय संयोजक पंकज बाथम के नेतृत्व में नए साल का जश्न रोटी गोदाम स्कूल में संचालित प्री-इंटीग्रेशन कैंप में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर बच्चों को कैप, बिस्कुट, चाट-पकौड़ी आदि बांटे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, दीपक जायसवाल, दिव्यांश सिंघल, नरेंद्र राजपूत, मोहित गुप्ता, ऐश्वर्य अवस्थी, अनमोल बब्बर, संजीव रंजन, विजय बहादुर सिंह, सुसान्य बाथम, विशाल सिंह, शुभम पांडेय, वीरेश प्रताप आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

राजीव कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में नए साल का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने डांस, गीत, नाटक आदि प्रस्तुत कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बसपा नेता हाजी मोहम्मद असलम खां, मोहम्मद रिजवान, रेहान अली, वाहेद अली, रोशी अंसारी, सौरभ कपूर, पूजा, अवंतिका, कनक लता, गौरव, राखी, फरजान अजीज, दीपांशी, प्रकाश, शहजाद, शिवम, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें