एसएस कॉलेज के छात्र-छात्रा को नेट जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर बधाई देते स्वामी चिन्मयानंद। स्रोत :
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के इतिहास विभाग के दिव्यांश तथा अनामिका सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की परीक्षा नेट जेआरएफ उत्तीर्ण की है। दोनों ही विद्यार्थियों को अब इतिहास क्षेत्र में भावी शोध एवं अध्ययन के लिए आयोग द्वारा मासिक छात्रवृत्ति के रूप में 45 हजार रुपये मिलेंगे।
अनामिका सिंह ने दो वर्ष पूर्व महाविद्यालय से परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है। दिव्यांश अभी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हैं। अनामिका सिंह दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं हैं। मुमुक्षु शिक्षा संकुल अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने निर्देशित किया कि महाविद्यालय के इतिहास विभाग के वे छात्र-छात्राएं जो नेट एवं जेआरएफ उत्तीर्ण हैं, उन्हें शोध के लिए अब बाहर जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
शीघ्र ही विभाग में नया शोध केंद्र प्रारंभ किया जाने की योजना है। प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार आजाद ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कला संकाय अध्यक्ष डाॅ. आलोक मिश्रा, इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. विकास खुराना, डॉ. दीपक सिंह, डाॅ. धर्मवीर सिंह परमार, डाॅ. पद्मजा मिश्रा मौजूद रहे।