फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टिनशेड के नीचे मृत मिला वृद्ध, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
सुक्खा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। गुनारा गांव में शुक्रवार को सुबह करीब 65 वर्षीय सुक्खा अपने घर में टिनशेड के नीचे संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। सिर के पीछे चोट का निशान दिखने पर उनकी पत्नी मुखजादी ने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

सुक्खा के दो बेटे अपने बीबी-बच्चों के साथ जिस घर मे रहते हैं, उसके सामने बने अहाते में सुक्खा टिनशेड डालकर अकेले रहते हैं। वह हाथ ठेली चलाते थे और उनकी पत्नी मुखजादी भी बेटों के साथ रहती हैं। पुलिस को सुक्खा की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह देर तक पति के नहीं दिखने पर वह अंदर गईं।
वहां पति मृत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उनका आरोप है कि उनके पति की हत्या की गई है लेकिन वह हत्या की वजह नहीं बता सकीं। पुलिस ने मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान मिलने से इन्कार किया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें