फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ी कौशलेंद्र को मिलेगा परशुरामपुरी रत्न सम्मान

Sun, 04 Dec 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा परशुराम सर्व कल्याण समिति की ओर से इस साल परशुरामपुरी रत्न का सम्मान पैराओलंपिक खेलों में देश के लिये तीन स्वर्ण समेत पांच पदक जीतने वाले नगर के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी दिव्यांग खिलाड़ी कौशलेंद्र को दिया जायेगा। ग्यारह दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उसी दिन बाल नृत्य प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले भी होगा। इसके लिये रविवार को संस्था की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित आडीशन में विभिन्न स्कूलों के 85 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में शामिल ताल इंस्टीट्यूट के निकुंज गुप्ता समेत अन्य निर्णायकों ने 26 बच्चों का ग्रांड फिनाले के लिये चुनाव किया गया। 
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 11 दिसंबर को बिहारी जी वाटिका में होगा। बाल नृत्य प्रतियोगिता को जूनियर तथा सीनियर बालिका और बालक वर्ग में बांटा गया है। इसके अलावा उसी दिन परशुरामपुरी रत्न का सम्मान भी दिया जायेगा। आडीशन के दौरान राजीव द्विवेदी, सर्वेश दीक्षित, राजू द्विवेदी, गुल्लू, रामू मिश्रा, शिवी पांडेय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
कमला निवास शास्त्री को महाकवि जयशंकर प्रसाद सम्मान मिला
जलालाबाद। जनपद फर्रुखाबाद में संचालित संस्था अभिव्यंजना ने नगर निवासी तथा सत्यानुभूति संस्था के अध्यक्ष कमला निवास शास्त्री को महाकवि जयशंकर प्रसाद सम्मान देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें हिंदी भाषा के प्रचार, प्रसार तथा धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पित रहने के लिये प्रदान किया गया। पुरस्कार उक्त संस्था की अध्यक्ष डॉ. रजनी सरीन ने प्रदान किया। साथ में साहित्यकार डॉ. राजकुमार सिंह, अरविंद कुमार चतुर्वेदी, ओमप्रकाश मिश्र और कृष्णकांत अक्षर भी थे। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के तेजपाल सिंह, श्रीनिवास शर्मा, आलोक पाठक, शिवरामरूप त्रिवेदी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें