फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम बनकर साक्षी ने सुनीं जनता की समस्याएं

विज्ञापन
मिशन श​क्ति के तहत एक दिन की एसडीएम बनाईं गई साक्षी मिश्रा ने सुनीं ​शिकायतें। स्रोत : एसडीएम
विज्ञापन
जलालाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी मिश्रा को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। बाद में साक्षी ने जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले, नायब तहसीलदार रोहित कटियार ने बुके देकर साक्षी का स्वागत किया और उन्हें विभाग से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के निर्देश दिए।

साक्षी ने बताया कि वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं और उनके लिए यह अनुभव काफी प्रेरणादायी रहा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सलीम बाबू, गंगा एक्सप्रेस वे की निर्माण कम्पनी एचजी इंफ़्रा प्रा.लि. के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


दिव्या को एक दिन के लिए बनाया गया कॉलेज का प्राचार्य
पुवायां। महिला सशक्तीकरण के तहत गांव महुआ पाठक के स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉलेज में डीएलएड की प्रशिक्षु दिव्या देवी को एक दिन के लिए काॅलेज का प्राचार्य बनाया गया।
कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ की ओर से दिव्या को माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथी प्रशिक्षु अनामिका सिंह, जूली वर्मा, अनुष्का वाजपेयी आदि ने एक दिन की प्राचार्य को उपहार भेंट किए। इसके बाद दिव्या देवी ने कॉलेज का भ्रमण करते हुए प्राचार्य के कार्य को जाना।
इस दौरान साथी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को भी सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कॉलेज के कोऑर्डिनेटर मुकेश सक्सेना, प्राचार्य राजीव गंगवार, प्रवक्ता पूर्णा मिश्रा, सुधा शर्मा, अमित अवस्थी, मनोज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

मिशन शक्ति के तहत एक दिन की एसडीएम बनाईं गई साक्षी मिश्रा ने सुनीं शिकायतें। स्रोत : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें