वहीं, व्यक्तिगत प्रदर्शन में खुटार ब्लाक की रूचि सिंह शानदार प्रदर्शन करके पहले स्थान पर रहीं। इससे पहले छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ और विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण डीएम शुभ्रा सक्सेना ने किया। इससे पहले डीएम ने कबूतरों को आजाद कर छात्राओं को आजादी का संदेश दिया। डीएम ने छात्राओं का प्रदर्शन देखा तो काफी खुश हो गईं। कहा कि शारीरिक शिक्षा व्यक्ति आध्यात्मिक, नैतिक एवं चारित्रिक विकास की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
सौ मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में सिंधौली की रुचि, व्यायाम में बीना यादव, सुलेख में तिलहर की करिश्मा वर्मा, हिंदी के निबंध में सिंधौली की सुमन शंखवार, अंग्रेजी के निंबध में पूजा देवी, बैडमिंटन में शाहजहांपुर नगर की कोमल, सामान्य ज्ञान में मिर्जापुर की पूजा, भाषण प्रतियोगिता में कलान की आर्या, चार सौ मीटर दौड़ में कलान की खुटार की रुचि, एकल गायन में ददरौल की कौशर प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं, कबड्डी में भावलखेड़ा की टीम, पीटी में खुटार की टीम और समूह गान में सिंधौली की टीम ने बाजी मार ली। विजयी प्रतिभागियों और टीमों को डीएम ने पुरस्कार वितरित किया।
इस दौरान सीडीओ डॉ. राममनोहर मिश्रा, एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव, डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी केएल चौधरी आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में इनकी रही सहभागिता
बीएसए राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता को सफल बनाने में एएओ पीपी सिंह, जिला समन्वयक सुशील बाबू मिश्रा, सोहन शुक्ला, बीपी सिंह, इंद्रेश सिंह, दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि की सहभागिता रही।