बरेली में डोरी लाल स्टेडियम में मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों
शाहजहांपुर। बरेली के डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 अगस्त को आयोजित मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में नैतिक वर्मा, अतुल दीक्षित, अनंत और विराट ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर बाजी मारी। वहीं अंडर-19 वर्ग में ओम अरोरा, क्षितिज यादव, वेदांत, अभय और कृष्णा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दोनों वर्गों में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक अतुल कुमार ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।