फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा को रवाना करते कुलपति। स्रोत: व
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विश्वविद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

बुधवार को विश्वविद्यालय के गेट से तिरंगा यात्रा को कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का अभियान है।
इसके बाद कुलानुशासक डॉ. आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में तिरंगा यात्रा प्रशासनिक भवन के गेट नंबर एक से प्रारंभ हुई। सभी देशभक्ति के नारे लगाते हुए गेट नंबर चार तक गए, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस मौके कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, सूबेदार जटबिंदर सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. बरखा सक्सेना, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें