फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदियों की समस्या जानने कारागार पहुंचे जनपद न्यायाधीश

Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जिला कारागार में महिला बंदी से जानकारी लेते जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा। स्रोत : सूचना वि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी बंदी ने अपनी समस्या अधिकारियों को नहीं बताई। बंदियों ने जेल में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्था को अच्छा बताया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कारागार के बाहर मुख्य रोड पर बंदियों द्वारा जेल में निर्मित विभिन्न प्रकार की जनोपयोगी सामग्री की प्रदर्शनी एवं बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में वस्तुओं को देखा सभी सामानों की गुणवत्ता एवं निर्धारित कीमतों की सराहना की। कुछ सामान क्रय भी किया। महिला बैरक में पिछले दिनों एक बंदी ने कन्या को जन्म दिया था। शुक्रवार को उसका जेल प्रशासन की तरफ से नामकरण संस्कार आयोजित था। उच्च अधिकारियों ने इसमें शिरकत की। नामकरण संस्कार का आयोजन वैश्य समाज, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी ज्योति गुप्ता, रजनी गुप्ता और उड़ान वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष नीलम गुप्ता की ओर से आयोजित किया गया था। बच्ची का नाम अनमोल रखा गया।
दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से एक महिला बंदी को व्हीलचेयर भेंट की गई। अधिकारियों ने जेल में बनाए जा रहे गमले एवं नर्सरी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्य के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल दिनेश कुमार मिश्रा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विवेक शर्मा, जेल अधीक्षक मिजाजीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें