फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला कारागार के बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, उपचार में लापरवाही और हत्या का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिला कारागार के बंदी सुधीर सिंह की रविवार रात मौत हो गई। पत्नी ने उपचार में लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है। जेल प्रशासन ने मौत की वजह बीमारी बताई है। 
विज्ञापन
बंदी सुधीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत: परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जिला कारागार के विचाराधीन बंदी सुधीर सिंह (35 वर्ष) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रोजा के रमाबरकतपुर गांव से पहुंची पत्नी सुनहरी ने जेल अस्पताल में उपचार में लापरवाही किए जाने के साथ हत्या का भी आरोप लगाया। डॉक्टरों के पैनल से बंदी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसमें बीमारी से मौत के संकेत मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सुधीर रोजा थाने में दर्ज धारा 307 के मामले में वारंट जारी होने पर पकड़ा गया था और 29 जुलाई से जिला कारागार में बंद था। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि सुधीर को लिवर सिरोसिस की गंभीर बीमारी थी। उसका लखनऊ से उपचार चल रहा था। चार अगस्त से जेल अस्पताल में भर्ती था। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी हालत बिगड़ी। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पत्नी ने बताया कि वह शनिवार को पति से मिलने जेल गई थी। वहां पति की हालत ठीक नहीं थी। आरोप लगाया कि जेल अस्पताल में पति को दवाएं नहीं मिलती थीं। वहां कहा गया था कि दवा बाहर से लानी होंगी। परिवार के लोग दूसरे-तीसरे दिन दवा लेकर जेल जाते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें