फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमया जिला कारागार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जिला कारागार में की गई सजावट। स्रोत: जेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शाम को पूरा कारागार बिजली की रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से जगमगा उठा। सजावट करने वाली टोली को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपावली पर परिसर की सफाई-पुताई का कार्य कराया गया। कारागार को सजाने के लिए बंदियों के बीच सज्जा प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बंदियों की नौ टीमें बनाई गईं। प्रत्येक टीम में सौ-सौ बंदियों को रखा गया। आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष हरिशरण वाजपेयी ने दीप, बाती, तेल और मिष्ठान व सांस्कृतिक संस्था जय भारत के राजीव कृष्ण अग्रवाल ने 11सौ मोमबत्ती भेंट की।
इनके जरिये पूरे परिसर को सजाया गया। शाम होते ही अनोखी छटा बिखरी। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीमों को 22 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम में अभिनेता राजपाल यादव के हाथों सम्मानित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें