फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कचहरी में दो महिला वकीलों में विवाद, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कचहरी में सीट को लेकर महिला अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपों के आधार पर दोनों महिला अधिवक्ताओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया। विवाद का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता मीता गुप्ता ने बताया कि वह पिछले 15 साल से वकालत कर रही हैं। जजी कचहरी परिसर में सीटें बन रही हैं। इस बीच रफतजहां से सीट को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। उनसे आपस में बैठकर बातचीत करने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी और धमकी दी। आरोप है कि इस बीच उनके पति ने फावड़े से हमला कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गईं।
महिला अधिवक्ता रफत जहां ने महिला अधिवक्ता पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। इस संंबंध में सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों महिला अधिवक्ताओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें