फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब पीने के बाद विवाद, होटल वाले ने ग्राहक को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
बंडा रोड पर ग्राहक और होटल स्वामी में होती मारपीट। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां में कई होटलों और रेस्टोरेंट बार में तब्दील हो गए हैं। यहां शराब पीने के बाद आए दिन मारपीट होती है। शनिवार को बंडा रोड के होटल में ग्राहकों और होटल वाले में विवाद के बाद हाईवे पर मारपीट हो गई। पुलिस ने होटल स्वामी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तीन लोगों ने कस्बे में बंडा रोड स्थित एक होटल पर शराब पी। बाद में उनका होटल वाले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हाईवे पर जमकर मारपीट होने लगी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस होटल वाले को पकड़ ले गई।
दो दिन पूर्व शाहजहांपुर रोड पर भी शराब पीने के बाद ग्राहक आपस में ही भिड़ गए थे। जमकर मारपीट होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। शाहजहांपुर, निगोही, खुटार और बंडा रोड पर कई रेस्टोरेंट में लोग खुलेआम शराब पी जाती है। बंडा रोड पर और जेबा चौराहे के पास भी होटलों और फास्ट फूड के ठेलों पर लोग खुलेआम शराब पीकर हंगामा करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस गश्त के दौरान होटलों को चेक करने की जरूरत नहीं समझती है, ऐसे में किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि किसी ग्राहक ने शिकायत नहीं की है। होटल स्वामी को पूछताछ के लिए लाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गंगसरा में हाईवे किनारे पल्ली तानकर पिला रहे शराब
गांव गंगसरा में कई लोगों ने हाईवे किनारे मछली आदि बेचने के नाम पर पल्ली तानकर दुकानें खोल ली गईं हैं। यहां शाम होते ही पकौड़े आदि बिकने लगते हैं और लोग खुलेआम शराब पीते देखे जा सकते हैं। लोग शराब के नशे में यहां से निकलते हैं तो वाहनों की चपेट में आने से हादसे हो जाते हैं। गांव के कई होटल भी शराबियों के अड्डे हैं, लेकिन पुलिस कभी चेकिंग की जरूरत नहीं समझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें