शाहजहांपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के मिलान के संबंध में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा गाइडलाइन के अनुरूप मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं जो जल्द उपलब्ध करा दिए जाएंगे। प्रस्तावों के संबंध में राजनीतिक दल अपने सुझाव परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता स्थलों की आलेख्य सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 10 नवंबर को उपलब्ध करा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद शिकायतों और सुझावों का निस्तारण के बाद अंतिम सूची 18 नवंबर को दी जाएगी। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद