फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आवेदन में भरे नगर के स्कूल, हाथ लगी मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के समायोजन में नगर के स्कूलों में जाने की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षामित्रों को मायूसी हाथ लगी है। आवेदन में नगर क्षेत्र के स्कूलों का विकल्प भरने वाले शिक्षामित्रों के समायोजन पर फिलहाल ग्रहण लग गया है। जांच में सामने आया कि नगर के स्कूलों में समायोजन के लिए अभी कोई स्पष्ट नियम नहीं है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग पहले चरण में करीब 400 शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में समायोजित करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत मूल विद्यालय में वापसी करने वाले शिक्षामित्रों की सूची तैयार की गई है। वहीं, नगर क्षेत्र के स्कूलों का विकल्प देने वाले शिक्षामित्रों को अब विभागीय दिशा-निर्देशों का इंतजार है।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव के अनुसार, नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर परिषद से मार्गदर्शन मांगा गया है। वहां से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें