फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्मार्ट रोड के निर्माण में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने नगर आयुक्त के साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। केरूगंज से मघईटोला होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट रोड के निर्माण में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
सबसे पहले अधिकारी निर्माणाधीन गांधी भवन प्रेक्षागृह पहुंचे। यहां यू-ट्यूब स्टूडियो एवं ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। डीएम को बताया गया कि यह 30 जून तक जनता के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। डीएम ने प्लेनेटोरियम और मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य को देखा।
विज्ञापन

उन्हें जानकारी दी गई कि यह कार्य दो अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद अधिकारियों ने तेल टंकी रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही ग्रीन रोड का निरीक्षण किया। इसके बाद हॉकी फील्ड पहुंचे अधिकारियों को बताया गया कि दिसंबर तक काम पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों ने नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय, कन्वेंशन सेंटर, अर्बन फूड प्लाजा, ओपन एयर थियेटर का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने ककरा में गर्रा नदी पर बने पुल को ऊंचा उठाए जाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर जल्द कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे अन्य कार्यों को भी शीघ्रता से कराने के लिए कहा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें