फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Thu, 18 Feb 2016 08:14 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रारंभिक ग्रेड वेतन में संशोधन की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दूसरे चरण में बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले जूनियर इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग में इकट्ठा हुए और बैठक करके धरना दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीके सिंह ने की। जिला सचिव एम रहमान ने 25 फरवरी से प्रस्तावित बेमियादी हड़ताल सफल बनाने का प्रस्ताव रखा। धरना में संघ के क्षेत्रीय महामंत्री एचएन मिश्रा ने आरके गौतम, ठाकुर सिंह, दीनदयाल, राजीव कुमार, बीएम सिंह, राज सिंह, सीपी सिंह, रंजीत यादव, गिरीश बाबू शाक्य, दवेंद्र कुमार, रवींद्र, रामगोपाल, कुलदीप सोलंकी, अरविंद सिंह पटेल आदि का नेतृत्व किया।
विज्ञापन







छात्रा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग
शाहजहांपुर। विश्वकर्मा समाज कल्याण संस्थान का शिष्टमंडल बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह से मिला और उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर पिछले दिनों लखनऊ में डीजीपी आवास के निकट झाड़ियों मेें मृत पाई गई छात्रा की हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पांचाल ने की। शिष्टमंडल में विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के जिला प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा, राकेश कुमार, प्रमोद शर्मा, धनंजय शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा, राहुल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें