रक्तदान शिविर का सिलसिला चलाकर सैकड़ों यूनिट ब्लड डोनेट करने वाली लायंस क्लब पर्ल का अधिष्ठापन समारोह परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विशाल सिन्हा ने दिनेश चड्ढा और और उनकी टीम को समाजसेवा की शपथ दिलाकर गेवल भेंटकर और अध्यक्ष समेत सचिव अरविंद कुमरा और कोषाध्यक्ष डॉ. रजत अग्रवाल को कॉलर पहनाकर उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा।
शहर के एक होटल में हुए अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ काजल खन्ना ने ध्वज वंदना से किया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की और क्लब के सदस्यों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। अधिष्ठापन अधिकारी क्लब के वरिष्ठ सदस्य बीएन चौधरी ने नए सदस्यों संजय सेठी, हरगोविंद मोदी, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रवि खंडेलवाल, गिरीश चोपड़ा उर्फ बॉबी को शपथ दिलाई। इसी कड़ी में एके सिंह ने नई टीम का दायित्व संभालने वाले दिनेश चड्ढा को अध्यक्ष, अरविंद कुमरा को सचिव और डॉ. रजत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के पद की शपथ और मानवता की सेवा का संकल्प दिलाया।
समारोह मेें अतिथियों ने क्लब की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया। मनोज खुराना के संचालन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विशाल सिन्हा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीसी सेठ, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा आदि ने समाजसेवा को नए आयाम देने के लिए नई टीम को प्रेरित किया। अध्यक्ष चड्ढा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. वीपी सिंह ने आभार जताया।
इस अवसर पर डॉ. परविंदर सिंह, जगजीत सिंह माटा, राजीव खन्ना, मुकेश गुप्ता, भारत गुप्ता, संजय विज, हनी विज, मीरा सेठ, रीना अग्रवाल, ज्योति शर्मा, अल्पना श्रीवास्तव, विकास मेहरा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डॉ. अमित अस्थाना, डॉ. रेशू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नील जौहरी, अतुल कपूर, रोमी आनंद, अजय शर्मा, गुरमीत लांबा, डॉ. टीना अग्रवाल, पिंकी भागी, प्रमोद खन्ना, रोहित गुप्ता, मनीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी मौजूद रहे।