फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन ग्रुप ने विशिष्टजनों को किया सम्मानित

Tue, 09 Feb 2016 07:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटीजन ग्रुप के समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां को भी शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसपी कॉलेज में हुए समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आफताब अख्तर ने कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, युवा काटूनिस्ट सैफ असलम सैफ, रंगकर्मी शमीम आजाद तथा ताइक्वांडो कोच एचएस थापा को शाल ओढ़ाकर और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम आपस की बात के सफल संचालन के लिए सिराज फैसल खान, आरडी सुमन, गीतकार डॉ. इंदु अजनबी, डॉ. राजीव अग्रवाल, पवन सिंह, फरहान खान आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने सभी का आह्वान किया कि वह अपने अंदर शहर के प्रति आत्मीयता का भाव जागृ़त करें, ताकि शहर का वातावरण हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। संयोजक डॉ. विकास खुराना ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विकास सोनी ने काव्य पाठ भी किया। डॉ. विशाल पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में धीरज रस्तोगी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. यासिर मलिक, राम नरेश रस्तोगी, मो. कमर, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. आदित्य सिंह, तसनीम खां, कृष्ण विनोद मिश्र, फुरकान अहमद, सौरभ अग्निहोत्री, राजवीर कनौजिया, अमित त्यागी, बॉबी रावल, फहीम अंसारी, अदीब, मुजीब खां, रवि कैथवार, लवी मेस्टन, अरविंद मिश्र, दीक्षांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें