फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया में हर गांव  में होगा जन सुविधा केंद्र 

Wed, 31 Aug 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया में हर गांव  में होगा जन सुविधा केंद्र 
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आने वाले समय में हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक जन सुविधा केंद्र संचालित होगा। इनसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी व गैर सरकारी लगभग 100 सेवाएं मिलेंगी और उन्हें जिला मुख्यालय व तहसीलों का चक्कर नहीं काटना होगा। डीएम राम गणेश बुधवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में ई-गवर्नेंस योजना के तहत जन सुविधा केंद्रों के सेवा प्रदाताओं की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में खुलने वाली जनसुविधा केंद्रों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जाति, आय -निवास, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, टेली मेडिसिन, एनडीएलएम, दिशा, बैंकिग, बीमा, रेल व हवाई टिकट, अपना धन आदि सेवाएं गांव में ही मिलेंगीं। उन्होंने कहा कि सभी सीएससी केंद्र संचालक नवयुवक हैं और अच्छा कार्य कर रहे है। उन्होंने ग्राम स्तरीय उद्यमी गीतिका शर्मा और गुरदीप सिंह को अच्छा कार्य करने पर टेबलेट देकर पुरस्कृत किया। कार्यशाला में सीडीओ टीके शिबु, सीईओ डॉ. दिनेश त्यागी, अतुल राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव सक्सेना सीएमओ डॉ. कमल कुमार आदि मौजूद थे। 
छह को तिलहर में होगा डीएम का तहसील दिवस
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी राम गणेश की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन छह सितंबर को तिलहर में होगा। दिनांक 20 सितंबर को तृतीय मंगलवार पर तहसील पुवायां में तहसील दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें