फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों को लेकर  इंजीनियर्स का धरना जारी

Wed, 31 Aug 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
वेतन विसंगतियों को लेकर  इंजीनियर्स का धरना जारी 
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में समस्त विभागों के जूनियर इंजीनियर अपनी मांग प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 एवं पदोन्नत वेतनमान सात, 14 एवं 20 वर्ष पर सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के वेतनमान प्राप्ति के लिए बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महासंघ के मंडल अध्यक्ष जीएन सिंह ने कहा कि सरकार लगातार हमारे प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ सहमति तो हमारी मांगों पर बनाती है, लेकिन जब-जब आंदोलन की धार तेज होती है कोरे आश्वासन देकर हमें टरका देती है।
मंडल सचिव रनवीर सिंह ने कहा कि सरकार प्रारंभिक पे 4800 एवं पदोन्नति वेतनमान सात, 14 एवं 20 वर्ष पर देने के लिए सहमति एवं कार्यवृत्त भी जारी करती है, लेकिन आज तक शासनादेश जारी नहीं किया। मंडल चेयरमैन संघर्ष समिति संजीव दीक्षित ने कहा कि सरकार को अपना वायदा निभाना ही पड़ेगा, चाहें इसके लिए हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े। क्षेत्रीय महामंत्री लोक निर्माण विभाग एचएन मिश्र ने कहा कि सरकार ने हमेशा झूठे आश्वासन ही दिए हैं, लेकिन अब हम लोग कमर कस चुके हैं, आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। 
विज्ञापन

महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने कहा कि पांच सितंबर को लखनऊ में मंडल को क्रमिक अनशन में शामिल होना है। सभी लोग लखनऊ क्रमिक अनशन में पहुंचे। यदि सरकार ने जल्द से जल्द शासनादेश जारी नहीं किया तो वे लोग 12 सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। अहमद मुबीन ने बोले कि यदि 15 सितंबर तक भी सरकार नहीं चेती तो 16 सितंबर से जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। 
कार्यक्रम को सिंचाई विभाग के बीएम सिंह, जलनिगम के अरविंद पटेल, ठाकुर सिंह, नजहर अंसारी, मनोज कुमार, राज सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुमित सक्सेना, अशर्फी लाल, बलवंत वर्मा, रवींद्र गौतम, अनूप सिंह यादव, रोहित गुप्ता, रोशन अली, अकील अहमद, शशिपाल सिंह,हितेश वर्मा, अमजद अली, रक्षिका वर्मा, अनीता वर्मा, शिवकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्य बहिष्कार की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। संचालन एम रहमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें