फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरोग्य मेला में डायरिया, खांसी और बुखार के मरीजों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में डायरिया समेत खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की भरमार रही। डॉक्टरों ने तमाम मरीजों की आवश्यक जांचें कराकर उन्हें दवाएं सुलभ कराईं।
विज्ञापन

तिलहर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को डायरिया, खांसी बुखार, जुकाम आदि के 110 मरीज पहुंचे। राजनपुर पीएचसी पर डॉ. अभिषेक जौहरी ने 40 मरीज देखे और 10 मरीजों की जांच करके सभी को दवाएं दीं। रमापुर पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 39 मरीज को दवाएं देने के साथ उनमें से 12 मरीजों की जांच की। कुंवरगंज पीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुराग गुप्ता ने 31 मरीज देखे और 10 मरीजों की जांचें कराईं।
परौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने 18 मरीजों को खांसी, बुखार, पेट दर्द, त्वचा रोग आदि से संबंधित दवाएं दीं। इस दौरान एएनएम बबली चौहान, आशा कार्यकर्ता माला देवी, महेंद्र देवी, अरुणा देवी, आंगनबाड़ी कर्मचारी प्रीति, रेनू यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



बुधुआना पीएचसी का जर्जर भवन एक दशक से बंद

शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव बुधआना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हो चुका है और करीब दस वर्ष से बंद है। मदनापुर सीएससी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. समीर कुमार ने बताया पीएचसी भवन जर्जर होने के कारण वहां की एएनएम को आरोग्य केंद्र में बैठने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया बुधुआना में पीएचसी के नए भवन का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें