फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के निदान के लिए भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 15 Apr 2015 08:02 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

इससे पहले सभी किसान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। वहां से एक जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की। किसानों ने कहा कि जिले में बर्बाद हुई फसलों का सर्वेक्षण लेखपालों ने सही ढंग से नहीं किया है। प्रदेश संगठन मंत्री जेपी सिंह ने कहा सर्वे सही न होने पर भाकियू आंदोलन करेगी।
जिलाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने कहा कि किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है और प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। कहा कि किसानों को मुआवजा देने के साथ ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण भी करना चाहिए। इस दौरान उपाध्यक्ष शकील मंसूरी, जिला प्रवक्ता नरेंद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष वानो बेगम, नगर अध्यक्ष जमाल अहमद, सत्यपाल, रमेश वर्मा, अरविंद कुमार, रामशंकर, जयकरण, पातीराम, जगदीश, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें