फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

178 जवानों ने कराई मधुमेह की जांच

Sun, 27 Sep 2015 09:26 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब पर्ल की ओर से चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को कैंट के सेक्शन हॉस्पिटल में डायबिटीज जांच शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 178 सेना के जवानों तथा अधिकारियों ने जांच कराई।
विज्ञापन

मधुमेह जांच शिविर का शुभारंभ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह ने सैनिकों को मधुमेह से संबंधी जानकारी देकर उचित परामर्श भी दिया। बताया कि मधुमेह से आंखों, किडनी, हृदय आदि पर बुरा असर पड़ता है। सचिव डॉ. वीपी सिंह ने डायबिटीज के लक्षण बताते हुए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जवानों को प्रेरित किया। डॉ. परविंदर सिंह के सहयोग से लगे कैंप में जगजीत सिंह माटा, अरविंद कुमार, संजय विज, रोमी आनंद, डॉ. आईपी सिंह, कर्नल सनी बख्शी, मनोज खुराना, डॉ. रजत अग्रवाल, काजल खन्ना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें