कार्तिक को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार देते हैदर अली खान। संवाद
पुवायां। गांव कोरोकुइयां में खेले जा रहे कोरोकुइयां क्रिकेट लीग सीजन-02 के सेमीफाइनल में धुरहा की टीम ने महानंदपुर की टीम को 21 रन से हराकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
धुरहा की टीम के कप्तान अब्दुल कादिर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। धुरहा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट खाकर 130 रन बनाए। धुरहा के खिलाड़ी नईम ने 28, विपिन ने 28, लालू ने 20 और कार्तिक ने 16 रनों का योगदान दिया। महानंदपुर के गेंदबाज इंजमाम ने तीन ओवर में 16 देकर दो और हाशिम ने दो विकट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए महानंदपुर की टीम 11 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बाबू ने 20, मनीष ने 12, हाशिम ने 14 और शाहरुख ने 15 रनों का योगदान दिया। धुरहा के गेंदबाज कार्तिक ने तीन और नईम ने दो विकेट लिए। कार्तिक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सेमीफाइनल मैच में अंपायरिंग आदिल खान और आमिर खान ने की। स्कोरिंग शहवाज और कमेंट्री लालू ने की। हैदर अली खान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
54 रन से जीती धर्मपुर की टीम
कुर्रियाकलां। गांव के बड़ी पुलिया अड्डा स्थित मैदान में मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच धर्मपुर बनाम कुतुआपुर की टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर कुतुआपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी धर्मपुर की टीम ने 12 ओवर में 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुतुआपुर की टीम 12 ओवर में 121 रन बना सकी और 54 रन से हार का सामना करना पड़ा। धर्मपुर के शरदू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले मैच का उद्घाटन भाजपा नेता राजकमल वाजपेयी ने फीता काटकर किया। व्योम बेदी, बालकृष्ण वाजपेयी, कनुज मिश्र, सुदर्शन आदि मौजूद रहे। संवाद