फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पड़ोसी के धमकाने पर घर से चला गया था हिमांशु

Sun, 02 Jun 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। झगड़े के दौरान पड़ोसी द्वारा झूठे मामले में फंसाने की धमकी से परेशान हिमांशु सोमवार को घर से चला गया था। शुक्रवार की शाम हरदोई से बरामद हुए हिमांशु को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। गांव तेरा निवासी शिक्षक रविंद्र कुमार अटल का 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु सोमवार की सुबह घर से शहर जाने की बात कहकर निकला था। अगले दिन शिक्षक के मोबाइल नंबर पर आए ऑडियो मैसेज के बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की थी। पुलिस उन्नाव और जालौन तक गई थी। शुक्रवार की सुबह हरदोई के बावन चौकी के निकट से पुलिस ने हिमांशु को सड़क किनारे से बरामद किया। उसके हाथ-पैर बंधे थे। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल को उसका तथा उसके परिवार का झगड़ा पड़ोसी से हो गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे धमकाया था। इससे डरकर वह घर से चला गया था। हिमांशु ने बताया कि कई दिन तक घूमने के बाद शुक्रवार को वह हरदोई पहुंच गया। खुद के हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे लेट गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें