क्षेत्रीय बसपा विधायक नीरज मौर्य कुशवाह सोमवार को गुलड़िया गांव पहुंचे
और लोगों से मिले। इस दौरान बात सामने आई कि काफी लोग अभी भले ही ईसाई धर्म
में परिवर्तित नहीं हुए हैं, मगर अब उनकी आस्था पूरी तरह इस धर्म में है।
वहीं एक खास बात उन्हें यह पता चली कि क्षेत्र में गिरिजाघर बनाने की भी
तैयारी की जा रही है। इसे बनाने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति को दिए जाने को
कहा गया था, जो पहले ईसाई धर्म ग्रहण करेगा।
रविवार को अमर उजाला में
खबर प्रकाशित होने के बाद तमाम लोग विधायक के आवास पर जुटे थे। उन्होंने जो
जानकारियां दीं, उसकी पुष्टि कराने के लिए विधायक ने सोमवार को पहले अपना
एक प्रतिनिधि गुलड़िया भेजा और फिर दोपहर को खुद वहां गए। उन्होंने लोगों
से मिलकर कहा कि वे ईसाई धर्म अपनाने के लिए झांसे में फंसे रहे लोगों की
बात न मानें।
विधायक ने बताया कि लोगों ने ही उन्हें गिरिजाघर के प्रस्ताव
की बात बताई है। जिम्मेदारी दिए जाने की बात कहते हुए उन लोगों को समझाया
गया है कि पहली किस्त सात लाख की आएगी और फिर बाद में बड़ी रकम आती रहेगी,
जिम्मेदारी लेने वाले को अपने तरह से काम कराने की छूट होगी, सो इससे
आर्थिक फायदा होगा। गुलड़िया में दूसरी बिरादरी के लोगों ने भी गिरिजाघर
बनाए जाने के प्रस्ताव के बारे में सुने जाने की बात विधायक को बताई।
गांव
में बातचीत के दौरान ज्यादातर लोग कुछ भी बताने से बचते नजर आए जबकि चंगाई
सभा में भाग लेने वाले कई लोगों ने बताया कि वे लोग इस कार्यक्रम में लंबे
समय से भाग ले रहे हैं और उन्हे उससे आत्मिक संतुष्टि मिलती है। चौंकाने
वाली बात यह है कि प्रार्थना सभा में लंबे समय से भाग लेने वाले चार-पांच
से ज्यादा लोगों ने यह बात स्वीकार की है कि अभी भले ही उन्होंने ईसाई धर्म
न स्वीकार किया हो, परंतु उन्हे इस धर्म में आस्था हो गई है।
000
गांव
गुलड़िया में लोगों को षड़यंत्र के तहत धर्म परिवर्तन कराने का जो प्रयास
किया जा रहा है, मैं उसका विरोध करता हूं। इस तरह का प्रयास कराने वालों के
खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मैं कार्रवाई के लिए
अधिकारियों से बात करुंगा। -नीरज कुशवाहा, विधायक जलालाबाद
0000
टीवी चैनल के रिपोर्टर और विधायक पहुंचे गांव
जलालाबाद। सोमवार को कई टीवी चैनलों के रिपोर्टर गांव गुलड़िया पहुंचे और इस चर्चित मामले को लेकर लोगों से बात की।
00
जिले में तीसरी बार किया जा रहा धर्मांतरण का प्रयास
-बजरंग दल ने कुशवाह बिरादरी को ही बताया निशाने पर
शाहजहांपुर।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में हिंदुओं
का ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का यह तीसरा प्रयास है। इससे पहले
सिंधौली के गांव मुरझा में 2011 में प्रयास हुआ था, तब खुद ही विहिप व
दूसरे संगठनों के साथ मिलकर गांव में विरोध किया था, जिसके बाद प्रयास कर
रहे लोग भाग खड़े हुए थे। इसके बाद अब से करीब दो साल पहले निगोही के
पिपरिया गांव में प्रयास हुआ तो फिर विरोध कर दिया गया था। सिंह के मुताबिक
अब गुलड़िया में चल रहे प्रयास से एक बात साफ हो गई है कि तीनों बारे
कुशवाह बिरादरी के लोगों को निशाना बनाया गया। मुरझा गांव तो है ही कुशवाह
बहुल। सिंह का कहना है कि जाटव और वाल्मीकि समुदाय के लोगों को पहले से
ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का काम चल रहा था। अब उन दोनों बिरादरी में
ज्यादा लोग ऐसे नहीं बचे हैं, जो ईसाई धर्म में आएं, सो कुशवाह-मौर्य
बिरादरी को निशाने पर लिया गया है।
000
विहिप ने एक और नाम खोला
-आज कलक्ट्रेट पर देगी ज्ञापन
शाहजहांपुर।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विज्ञप्ति जारी करके गुलड़िया गांव में
धर्मांतरण के कथित प्रयास के मामले में इस मुहिम में जुटे एक और व्यक्ति का
नाम खोला है। साथ ही उस राज्यमंत्री का नाम एक-दो दिन में खोलने की बात
कही है, जिनका करीबी पूर्व प्रधान मातादीन वर्मा अपने घर पर प्रार्थना सभा
करा रहा है। बजरंग दल के अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि रेती में पहले रहने
वाला रंजीत तो सीधे मिशनरी के लोगों से जुड़ा हुआ है और अब गुलड़िया के
गांव के लोगों को धर्मांतरण के लिए तैयार करने में वहां के राजवीर का सहारा
लिया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि मंगलवार को संगठन कलक्ट्रेट में
12 बजे डीएम को ज्ञापन देगा।
की एक विज्ञप्ति में बताया गया है