फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय पर भाकियू ने दिया धरना

Tue, 03 Feb 2015 12:00 AM IST
बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने से सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मंदीप सिंह ने कहा कि बंडा को टाउन एरिया का दर्जा दिलाए जाने, कस्बे में गंदे पानी के निकास की व्यवस्था कराए जाने, सड़कों की मरम्मत कराए जाने, 132 केवीए बिजलीघर का निर्माण शीघ्र कराए जाने, बिजली सप्लाई का शेड्यूल शाम छह बजे से रात 12 बजे तक किए जाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब आश्वासन से काम नही चलेगा। जब तक यह मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक  धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को धरना स्थल पर करन सिंह, अमरजीत सिंह, गिरीश चंद्र, कृष्ण बाबू, श्रीराम, स्वर्ण सिंह, शिवकुमार, रमेश, पुत्तूलाल, जगदीश, हेमराज, बुलंद सिंह, अनोखेलाल, हरिश्चंद्र, रामेश्वर दयाल, हरिप्रसाद, ब्रजलाल समेेत तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें