फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास के लिए भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
निगोही रेलवे क्रासिंग पर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर चौथे दिन भी ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे रहे। भूख हड़ताल पर बैठने वाले सत्यपाल वर्मा और सोमवती का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बनाए जाने की मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे से ही निगोही कस्बा के इनायतपुर, घटुई, रुद्रपुर, हरकिशनपुर, खिरिया, घनश्यामपुर, बंडा, मन्निया गांव के ग्रामीण रेलवे क्रॉसिंग पर इकट्ठा हो गए। सभी ने अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भूख हड़ताल पर बैठे सत्यपाल वर्मा ने कहा कि उनकी जान चली जाए, लेकिन मांग पर अड़े रहेंगे। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन बनने के दौरान ही निगोही से गांव इनायतपुर, घटुई, रुद्रपुर, हरकिशनपुर, खिरिया, घनश्यामपुर, बंडा, मन्निया जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण किया गया था। लेकिन विभाग रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिया है। भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर व राजीव वर्मा धरनास्थल पहुंचे। चुनाव बाद अंडरपास बनवाए जाने का आश्वासन दिया।
उधर रेल विभाग के कर्मचारी जेसीबी से मार्ग तोड़ रहे थे, जिसकी शिकायत की गई। प्रशासन के निर्देश पर निगोही पुलिस द्वारा यथास्थिति रखने के लिए काम बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें