फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों के हक के लिए धरना

Fri, 22 Sep 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
dharna
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के शिक्षकों ने संघ के प्रांतीय आह्वान पर डीआईओएस दफ्तर के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान और मंत्री रमेश बाबू तिवारी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े शिक्षकों ने दोपहर बाद डीआईओएस दफ्तर के बाहर धरना देना शुरू किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों को आर्थिक शोषण से मुक्ति दिलाकर उन्हें पूर्णकालिक शिक्षक बनवाने को संकल्पबद्ध है। अंशकालिक शिक्षकों को स्वयं भी इस संघर्ष में सहयोग करना चाहिए। जिला मंत्री ने कहा कि कोई भी शिक्षक स्वयं को अकेला न समझे, हर संघर्ष में संगठन उनके साथ है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कोेेे भेजे गए ज्ञापन में माध्यमिक कॉलेजों में रिक्तपदों को भरने, शिक्षा विभाग के दफ्तरों से भ्रष्टाचार दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, व्यवसायिक और कंप्यूटर शिक्षकों के पद सृजित करने, चिकित्सा सुविधा निशुल्क दिलाने, प्रयोगशाला सहायक, सुरक्षा और सफाई कर्मियों की नियुक्ति किए जाने, महिला शिक्षकों को अनुमन्य अवकाश स्वीकृत करने आदि मांगे शामिल की गई हैं। धरना देने वालों में इंद्रपाल सिंह, विनय प्रकाश, श्रीकांत, सुमनेश कुमार, शशिबाला तिवारी, सुधा कुमारी, रश्मि अग्रवाल, कमलावती, राज कपूर, सुरेंद्र कुमार, लालाराम, रमन उपाध्याय, सुमन मिश्रा, वीरपाल सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें