फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 29 को मनेगी धनतेरस, खरीदारी करना होगा शुभ

Sun, 27 Oct 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पं. सुरेश चंद्र मिश्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर को प्रदोष व्यापनी त्रियोदशी तिथि में संपन्न होगा। इस दिन भगवान धन्वतंरी का पूजन कर आरोग्य की कामना की जाएगी। इस दिन बर्तन, सोना-चांदी आदि की खरीदारी को शुभ माना जाता है। 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी और 31 को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन


लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र ने बताया कि भगवान कुबेर और धन्वंतरी की आराधना के बाद शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन की गई खरीदारी वर्ष भर के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होती है। बताया कि पंचांग के अनुसार धनतेरस पूजन के लिए महज 1 घंटा 42 मिनट का समय मिल रहा है।
धनतेरस पूजन के लिए शुभ समय गोधूलि काल में संध्या 6:19 से रात्रि 8:15 बजे तक बताया गया है। प्रदोष काल में शाम 5:38 बजे से रात 8:13 बजे तक पूजा होगी। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में बर्तन, सोना, चांदी, वाहन, जमीन-जायदाद आदि की खरीदारी की जा सकेगी। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा को ध्यान में रखकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। व्यापारी भी अच्छे व्यापार की उम्मीद से अपने प्रतिष्ठानों को सजाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें