फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: असली बताकर नकली हार थमाया, ठगे तीन लाख रुपये

Sun, 27 Oct 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चाय की दुकान चलाने वाले एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर नकली सोने का हार असली बताकर महिला को बेच दिया। शिकायत करने और रुपये वापस मांगने पर पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी प्रदीप की पत्नी मधु मल्होत्रा ने बताया कि 27 मई को मोहल्ला अकब मस्जिद कांच निवासी चाय की दुकान चलाने वाले अनुज शर्मा ने छोटू मिश्रा नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई थी। एक दिन अनुज ने अपने साथी के साथ उनके घर आकर सोने के दो हार दिए थे, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बताकर वसूल ले गए। उन्होंने जब ज्वेलरी की दुकान पर इसकी जांच कराई तो दोनों हार नकली निकले।
पीड़िता ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो वे गाली-गलौज करने लगे। धमकी दी कि रुपये मांगे या पुलिस में शिकायत की तो पति और बेटे को जान से मार देंगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें