फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में धान की धीमी गति से हो रही तौल, किसान परेशान

विज्ञापन
बंडा में मंडी समिति के बाहर लगी धान भरे ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा। मंडी समिति में लगे धान क्रय केद्रों पर धीमी गति से तौल होने से किसान काफी परेशान हैं। किसानों को सर्दी में कई दिन तक धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खड़े रहना पड़ रहा है। शिकायत पर प्रशासन किसानों की सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मंडी समिति के बाहर बंडा पूरनपुर हाईवे पर धान से ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी हुई है। किसानों ने बताया कि दिन के एक बजे के बाद तौल शुरू की जाती है। एक दो घंटे बाद तौल बंद कर दी जाती है। इस कारण कई किसान तो मंडी में आठ से दस दिन से धान लेकर पड़े हुए हैं।
किसानों का आरोप है कि बिचौलियों का धान तौल कर लक्ष्य की पूर्ति की जा रही है। वास्तविक किसान परेशान घूम रहा है। कुछ किसानों ने बताया कि इनका धान बमुश्किल तौला जा सका और अब उन्हें अंगूठा लगाने के लिए दौड़ाया जा रहा है। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि तौल समय से होनी चाहिए। अगर किसानों को शिकायत है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मैं पांच दिन पहले धान लेकर मंडी आया था। पहले दो दिन लाइन में लगे रहना पड़ा और अब तीन दिस से सेंटर पर पड़ा हूं, लेकिन तौल नहीं हो रही है।
मिश्रीलाल, गांव कुआंडांडा बंडा
मैं धान लेकर तीन दिन से नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लाइन में खड़ा हूं। सर्दी में रात ट्रॉली पर ही गुजारनी पड़ती है। धान की तौल नहीं हो रही है। शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दयायांकर, गांव लालपुर बंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें