फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल पूर्णागिरि धाम रवाना हुआ जत्था

Sun, 12 Apr 2015 08:42 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी दर्शन केलिए भक्तों का पैदल जत्था रविवार को बाजे-गाजे के साथ माता पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर रवाना हो गया। इससे पहले, भक्तों की टोली ने माता की डोली लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्घालुओं ने पुष्पवर्षा करके माता की डोली और साथ चल रहे तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम को प्रस्थान के लिए देवी भक्त मंडी क्षेत्र के मोहल्ला चौभुर्जी में इकट्ठा हुए। वहां फूलों की लड़ियों से माता की डोली और झंडी सजाई। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिलाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने देवी मां के विग्रह का पूजन किया। इसी के साथ भक्तों का काफिला कंधे पर डोली उठाकर भजन-कीर्जन करते और माता केजयकारे लगाते हुए निकल पड़ा। अंटा चौराहे पर प्रसाद वितरण के दौरान महिलाओें ने लोक मंगल की कामना वाले माता के छंद गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
अंजान चौकी, घंटाघर, सदर बाजार और जलालनगर में भी प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान कई स्थानों पर सामान्य यातायात कुछ देर को ठहर गया। निगोही रोड पर पैदल यात्रियों को विदाई देकर आगे रवाना किया गया। कार्यक्रम में दौलत राम, रमेश सेठ, विकास चंद्र, हरिओम, सुरेश बाबू, शिवकुमार, आकाशदीप, वीरेश कुमार, बृज प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें