फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजीपी कार्यालय ने तलब की पुलिस से विवाद की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव सिल्हुआ में दीवार तोड़े जाने के विवाद में दरोगा की निजी कार का शीशा तोड़ने, पुलिस से हाथापाई और थाने में युवक से रुपये मांगने, पिटाई करने के आरोप में डीजीपी कार्यालय ने जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

गांव सिल्हुआ के सत्यपाल यादव और जंडैल सिंह के बीच जमीन के विवाद में 12 फरवरी को दोनों मकानों के बीच खड़ी दीवार तोड़ने पर विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचे दरोगा की निजी कार का शीशा तोड़ दिया गया था और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की गई थी। इस मामले में दूसरे पक्ष के सत्यपाल ने आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई थी कि थाने के पीछे बने एक आवास में पुलिसकर्मियों ने उसे डंडों से जमकर पीटा। बाद में पुलिस घर गई और तोड़फोड़ की।
अब इस मामले में डीजीपी कार्यालय से रिपोर्ट तलब किए जाने से खुटार पुलिस बचाव की मुद्रा में है। दीवार गिराने, दरोगा की कार का शीशा तोड़ने और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की घटना को दबाने में कार्रवाई की आशंका से पुलिसकर्मियों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्हुआ के प्रकरण में डीजीपी कार्यालय से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही जांच करके रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें