फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से पशुओं की मौत के मामले में डीएफओ ने दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेत में करंट प्रवाहित कंटीले तारों की चपेट में आकर पशुआें की मौत के मामले में डीएफओ ने खेत के पट्टेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कार्रवाई पशु संरक्षण पर कार्य कर रही कानपुर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनम माहेश्वरी के दखल पर की गई है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे खन्नौत नदी के पीपल घाट के पास एक खेत में लगे करंट प्रवाहित कंटीले तारों की चपेट में आकर कई पशुओं की मौत हो गई थी। सोमवार को सुबह घाट की ओर गए पड़ोसी खेत के मालिक बब्बू यादव ने तारों की बाड़ के पास एक कुत्ता समेत दो सियार और नुकीले बालों वाले सेही जैसे जानवर को मृत पड़ा देखा था। उन्होंने कैंट पुलिस चौकी पर तहरीर देकर बताया कि जिस खेत में करंट वाले तारों की बाड़ लगाई गई, वह सेना की संपत्ति है लेकिन खेत का एलाटमेंट (पट्टा) जिस व्यक्ति को दिया है, उसने कैंट में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को खेती के लिए दे रखा है। मौका मुआयना करने गई पुलिस को लोगों ने बताया कि तार की बाड़ में फंसकर कुछ दिन पहले एक गाय भी मर चुकी है, जिसे नदी किनारे दफना दिया गया और करंट से मरे अन्य पशु भी दफन किए जा चुके हैं। बब्बू ने इन पशुओं के शव ढूंढ निकाले और उन्हें वन विभाग को सौंपकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इसलिए पशुओं के संरक्षण और कल़्याण की दिशा में एक दशक से सक्रिय सोनम माहेश्वरी मामले की जानकारी पाकर कानपुर से यहां पहुंचीं। इसको लेकर पशु संरक्षण पर कार्य कर रहीं कानपुर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनम माहेश्वरी बुधवार को यहां पहुंचीं। उनकी पहल पर जिला वन अधिकारी आदर्श कुमार ने संबंधित खेत के पट्टेदार के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
डीएफओ की ओर से खेत का एलाटमेंट अपने पक्ष मेें कराने वाले राकेश के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब यह जांच की जा रही है कि तारों में करंट पट्टेदार ने छोड़ा या उस व्यक्ति ने जिसे पट्टेदार ने फसल लेने के लिए खेत दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपिन शुक्ला, प्रभारी उप निरीक्षक, कैंट पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें