फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कृष्ण जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
गांव गंगसरा में कथा सुनाते अरुण कुमार मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव गंगसरा में लहिया बाबा स्थान के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अरुण कुमार मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और पूतना वध का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए अवतार लिया था।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए उनकी बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद गोकुल में आनंद छा गया। इसके बाद उन्होंने पूतना वध का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान कृष्ण के जयकारों से कथास्थल गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर होकर कथा का आनंद लेते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें