तिलहर में बाइपास स्थित एक मैरिज लॉन में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते
तिलहर। हाईवे स्थित मैरिज लॉन में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती मनाई गई। इस बीच समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि मानवता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस मानव, पूरनलाल प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, महेश प्रजापति और राजेश प्रजापति ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने समाज के लोगों को महापुरुषों के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने व समाज को शिक्षित एवं संगठित करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष राम रघुवीर उर्फ मुकेश ने विचार रखे। संवाद