फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनकर आनंदित हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
कुर्रिया कलां के फूलमती मंदिर पर कथा के विश्राम पर आरती करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव के माता फूलमती देवी स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण को मन ही मन अपना पति स्वीकार कर चुकी थीं, किंतु उनके बड़े भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से शत्रुता का भाव रखते थे। रुक्मी ने बहन का विवाह राजा दमघोष के पुत्र शिशुपाल से कराना चाहा। रुक्मिणी ने एक ब्राह्मण संदेशवाहक से श्रीकृष्ण के पास अपना परिणय संदेश भिजवाया।
इस पर श्रीकृष्ण युद्ध में शिशुपाल को हराकर रुक्मिणी को द्वारका ले गए और वहां उनसे विधिपूर्वक विवाह किया। कथा के विश्राम पर यजमान गुरबक्श सिंह साधु ने भगवान की आरती उतारी। कथा श्रवण में अतुल शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, रंजीत सिंह, राहुल चौहान, संतोष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें