फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे: हवाई पट्टी पर योगाभ्यास से योग सप्ताह का शंखनाद

विज्ञापन
जलालाबाद ​स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर योग करते विधायक हरिप्रकाश वर्मा एवं प्रशासनि
विज्ञापन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पीरू के पास बनी हवाई पट्टी पर रविवार को सुबह सुहावने मौसम के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास करके जनपद में योग सप्ताह का शंखनाद किया। सुबह छह बजे से शुरू होकर एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में डीएम, एसपी व क्षेत्रीय विधायक सहित जिले के तमाम अधिकारियों, स्कूली बच्चों और जन सामान्य ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर स्थित हवाई पट्टी पर 15 से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह का रविवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:00 बजे हुई जिसमें लगभग 1500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यासियों को योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया।
योगाभ्यास में उन्हें प्रशिक्षक आरेन्द्र कुमार, मिनी शर्मा तथा चिवनाथ पाल ने सहयोग प्रदान किया। सत्र में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, वज्रासन आदि कई योग आसनों का अभ्यास कराया गया। आयोजन में गुरुकुल, मेडिकल कॉलेज के ट्रेनिंग स्टाफ, स्काउट-गाइड बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। योग सत्र के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस हवाई पट्टी पर पहले भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग कराई गई थी। उन्होंने कहा कि यह स्थल देश की रणनीतिक शक्ति का प्रतीक है। इस मौके पर अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर चेयरमैन शकील खां सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्काउट गाइड, शाहजहांपुर से आए गुरुकुल के बच्चे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें