फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राधा चरितामृतम कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनातीं कथा व्यास पूजा किशोरी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साउथ सिटी में आयोजित राधा चरितामृतम कथा में मंगलवार को राधा जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास श्री शरण ने कहा कि राधा रानी प्रेम, करुणा और भक्ति की साक्षात स्वरूप हैं। उनके नाम का स्मरण करने से मन में श्रद्धा और भक्ति का संचार होता है। इस दौरान कथा पंडाल राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्री राधा श्याम संकीर्तन मंडल के सुदीप शुक्ला, विनीत पांडेय, विकास पराशर, तरुण सक्सेना, पवन शर्मा और ईशान अरोरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


-

शिव विवाह प्रसंग पर लगे जयकारे

शाहजहांपुर। बाबा विश्वनाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा वाचक पूजा किशोरी ने गोसेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गोसेवा सनातन संस्कृति की पुरातन परंपरा है। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान मंजू गुप्ता, रोहित गुप्ता, अनामिका गुप्ता, मोहित गुप्ता, शाश्वत, स्तुति, संगीता, हेमू गुप्ता, मधु कपूर और रेनू गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

-

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, फूलों की होली खेली
शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में मंगलवार को कार्तिक मास की प्रभातफेरी का स्वागत देवेंद्र खुराना ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पुष्पवर्षा कर किया। किशोरी जी और लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना के बाद राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। हरीश बजाज, अनिल कक्कड़, मोहन लाल अरोरा, गौरव कुमार, गौरव अरोरा और देवेंद्र खुराना ने भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। खुराना परिवार को मंदिर कमेटी की ओर से भेंट दी गई। वंश और निकिता खुराना के जन्मदिन पर भी उपहार दिए गए। अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार को प्रभातफेरी का आयोजन मदनगोपाल गुप्ता का परिवार करेगा। इस दौरान भारत भूषण खुराना, रोजी खुराना, रजनी खुराना, विमला खुराना सहित मंदिर कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



हनुमान चालीसा के पाठ से भक्तिमय हुआ हनुमतधाम

शाहजहांपुर। हनुमतधाम पर मंगलवार शाम श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। वाद्ययंत्रों की धुन और तालियों के बीच जय हनुमान के जयकारों से धाम गूंज उठा। पाठ के समापन पर आरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूनम मेहरोत्रा, वंदना शर्मा, राजन चोपड़ा, रजनीश सैनी और नेहा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

रामकथा 28 से, भाजपा नेता ने किया जनसंपर्क
शाहजहांपुर। फैक्टरी स्टेट रामलीला मैदान पर 28 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाली रामकथा के लिए भाजपा नेता कौशल मिश्रा ने ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कथा सुनने आने की अपील की। साथ ही साधनहीन बुजुर्गों को अपने वाहन से कथा स्थल तक लाने और पहुंचाने की बात कही। इस दौरान गौरव मिश्रा, कालीशंकर मिश्रा, शिवम शर्मा, पवन और मयंक मौजूद रहे। संवाद

विश्वनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनातीं कथा व्यास पूजा किशोरी। संवाद

विश्वनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनातीं कथा व्यास पूजा किशोरी। संवाद

विश्वनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनातीं कथा व्यास पूजा किशोरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें