फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रभातफेरी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कृष्णानगर कॉलोनी ​स्थित श्रीकृष्णा मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मंदिर की कार्तिक मास की प्रभातफेरी का स्वागत वीना-हरीश सचदेवा परिवार की ओर से किया गया। सुबह ही सचदेवा परिवार के सदस्य श्रीकृष्णा मन्दिर से लड्डू गोपाल व किशोरी जी की मूर्तियों को भजन-कीर्तन के साथ नाचते-गाते हुए अपने आवास पर लेकर गए। आवास पहुंचते ही प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की स्तुति की। पार्थ सचदेव, कार्तिक शर्मा, अनिल कक्कड़, रविन्द्र मिश्रा, गौरव अरोरा, तुषार सचदेवा, अंकित सचदेव व नवीन सचदेव ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की धुन पर महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। फूलों की होली खेली गई।
इसके बाद आरती कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट सचदेवा परिवार को दी। मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दीप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की प्रभातफेरी का आयोजन आशीष-प्रिया मेहरोत्रा के परिवार की ओर से टाउनहाल स्थित उनके आवास पर होगा।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने बताया कि तुलसी संग शालिग्राम की शादी के कुछ ही दिन शेष हैं। जिस किसी को वर और वधू पक्ष बनना हो, वह अपना नाम लिखवा सकता है। इस दौरान प्रीति सचदेवा, ज्योति सचदेवा, अंशुमा सचदेवा, कंचन अरोरा, मिथुन अरोरा, रानी नरूला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें