कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्णा मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। स्रोत: कमेटी
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मंदिर की कार्तिक मास की प्रभातफेरी का स्वागत सहगल परिवार की ओर से किया गया। सहगल परिवार ने अपने आवास पर लड्डू गोपाल व श्रीजी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इसके बाद श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की स्तुति के साथ भजन गाया। मोहन लाल अरोरा, रविन्द्र मिश्रा, शिवांश गुप्ता, मनमोहन अरोरा, अंकित सचदेव, नवीन सचदेवा ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान जमकर नृत्य किया गया। आरती कर मेवा के प्रसाद का वितरण किया गया।
इस बीच विदिका का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मंदिर कमेटी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट डॉ.अनुज गोयल, प्रेम नारंग व सुभाष कुमार ने सहगल परिवार को दी। मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दीप गुप्ता, रीना सहगल, सुभाष कुमार, अंशुल सहगल, जसवंत जय सिंह, मनीष कपूर, अनुपम सिंह, मधुरिमा सिंह एवं कृष्णानगर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद