फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भजनों पर थिरक उठे श्रद्धालु, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में श्री कृष्णा मंदिर में भजनों पर​थिरकते भक्त। स्रोत: आयोजक - फोटो : टूंडला के स्टेशन रोड मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ से जाम के हालात संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मंदिर की कार्तिक मास की प्रभातफेरी का स्वागत चंदन व नम्रता गुप्ता के परिवार ने किया। इस दौरान भजनों पर भक्त थिरक उठे।
विज्ञापन

सुबह गुप्ता परिवार के लोग श्रीकृष्णा मंदिर से लड्डू गोपाल व राधिका रानी को भजन कीर्तन करते हुए अपने आवास पर लेकर आए। फिर पूजन अर्चन के बाद श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की स्तुति के साथ शुरुआत की।
शिवांश गुप्ता, रवींद्र मिश्रा, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेवा ने भजनों की रसधारा बहाई। मंदिर कमेटी की ओर से जगदीश गोगिया, राजीव मिश्रा व मनमोहन अरोरा ने गुप्ता परिवार को उपहार दिए। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि सोमवार की प्रभातफेरी का भ्रमण कृष्णानगर की गलियों में होगा। मंगलवार की प्रभातफेरी का आयोजन युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव के परिवार की ओर से श्रीकृष्णा मंदिर पर होगा। इस मौके पर संतोष कुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुधा गुप्ता, नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें