शाहजहांपुर में रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से आयोजित हवन में आहुति डालते पदाधिकारी। स्रोत:
- फोटो : टूंडला के स्टेशन रोड मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ से जाम के हालात संवाद
शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प, योग विज्ञान संस्थान और आयुष चिकित्सकों ने आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य दिवस मनाया। इसमें पूजन के बाद हवन में आहुतियां देकर समग्र स्वास्थ्य की कामना की गई।
खिरनीबाग स्थित त्रिपाठी आयुर्वेद भवन में आचार्य आदेश पांडेय, करुणा शंकर त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, नीरज दीक्षित, सत्येंद्र पाठक, हरिमोदन झा व राघवेंद्र मिश्रा ने हवन कराया। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डाॅ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद सर्वांगीण स्वास्थ्य और संतुलित अनुशासित जीवन शैली का पर्याय है।
जीवन की जटिलताओं को सुलझाने में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डाॅ.केडी सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। डॉ.इंदु अजनबी, विजय तुली, करुणेश अवस्थी, डॉ.हेमेंद्र वर्मा, अजय गुप्ता, पद्मा गुप्ता, जीसी मिश्रा, ओंकार मनीषी आदि मौजूद रहे। संवाद